थत्यूड़ (टिहरी)। सांस्कृतिक एवं पर्यावरण विकास समिति जौनपुर की पहल पर सोमवार को भगवती जागरण और लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। लक्की ड्रा के तहत 201 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बसवाल गांव के अजय सिंह राणा के लिए रक्षाबंधन का दिन खास रहा। लक्की ड्रा में उनके नाम एक दो मंजिला मकान और बाइक निकली है।
इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भगवती जागरण का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और राजपुर के विधायक खजानदास ने किया। प्रदीप ढौडियाल और मतनोज सागर ने गणेश वंदना के साथ जागरण का आगाज किया। समिति के अध्यक्ष मिजान सिंह ने बताया कि लक्की ड्रा में 1200 लोगों ने प्रतिभाग किया। लक्की ड्रा के प्रथम विजेता बसवाल गांव निवासी अजय सिंह राणा रहे। देवराज के नाम आल्टो कार, अजय सिंह राणा के नाम बाइक, अमृत सजवाण के नाम फ्रिज, लक्ष्मी के नाम एलईडी निकली है। अन्य लोगों को मोबाइल दिए गए। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह रावत, सजन सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, प्रधान दिनेश रावत, महिपाल सिंह रावत, श्याम सिंह, अखवीर पंवार, विक्रम सिंह, सरदार सिंह आदि उपस्थित रहे।