फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों की मदद को मुस्तैद नहीं दिख रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली। आपदा प्रभावितों को चौबीस घंटे में मदद देने के निर्देश को अधिकारी गंभीरता नहीं ले रहे हैं। भिलंगना क्षेत्र के ग्राम भिगुन में तीन दिन पहले बारिश के कारण एक परिवार का चार कमरों के मकान की दीवार टूट गई थी। लेकिन पीड़ित को तीन दिन बाद भी मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

पांच अगस्त को क्षेत्र में हुई बारिश के कारण भिगुन निवासी सोमेश्वर प्रसाद के मकान की दीवार टूट गई थी। सेमवाल ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन दी गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई है। तहसीलदार मोहन लाल आर्य का कहना है कि भिगुन में मकान टूटने की सूचना मिलने पर पटवारी को जांच के लिए कहा गया था। बावजूद उन्हें मदद नहीं मिल पाई है, तो मंगलवार को स्वयं गांव जाकर पीड़ितों को मदद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें