फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर गांधीगिरी पर उतरा अभाविप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों के बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने के विरोध में छात्रों ने अब गांधीगीरी का रास्ता अपनाया है। सोमवार को अभाविप से जुड़े छात्रों ने परिसर में उपस्थित शिक्षकों को गुलाब का फूल भेंट कर अपना विरोध दर्ज किया है। फूल भेंट करने के दौरान छात्रों को कई विभागों में ताले लटके मिले। ताले लगे विभागों की छात्रों ने वीडियोग्राफी कर 11 अगस्त को परिसर में होने वाली पंचायत में मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षकों के बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध करने पर छात्र संगठन पिछले पांच दिन से आंदोलनरत हैं। परिसर में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब अभाविप और एनएसयूआई छात्र संगठन बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने को लेकर एक साथ मुखर हुआ है। दोनों ही संगठनों से जुड़े छात्र अपने-अपने तरीके से आंदोलन को धार देने में जुटे हुए हैं। एनएसयूआई की ओर से एमएचआरडी मंत्री को खून से लिखा हुआ शिकायती पत्र भेजने के बाद अभाविप से जुड़े छात्रों ने मामले में गांधीगिरी का रास्ता चुना है। सोमवार को रक्षाबंधन पर अभाविप से जुड़े छात्रों ने विभागों में जाकर शिक्षकों को फूल भेंट कर विरोध जताया। छात्र अक्षत बिजल्वाण, सुशील रावत, राहुल बिजल्वाण, सचिन रावत, योगेश उनियाल ने बताया कि फूल भेंट करने के दौरान कई विभागों में दिनभर ताला लटका मिला। ऐसे विभागों की उन्होंने वीडियोग्राफी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें