फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सहमति न बनने चुनाव से होगा पदाधिकारियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी संगठन चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कहा गया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि पार्टी में गुटबाजी को दूर धकेलने के लिए इस बार आपसी सहमति पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन के चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंबा ब्लॉक बीआरओ रमेश उनियाल और शहर बीआरओ मनोज द्विवेदी रविवार को चंबा पहुंचे। उन्होंने विकासखंड सभागार में बैठक लेते हुए चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। बीआरओ की कमान संभाल रहे रमेश उनियाल ने कहा कि सबसे पहले बूथ कमेटी स्तर पर चुनाव होंगे। इसके बाद ब्लॉक और शहर के चुनाव होंगे। जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि चुनाव के दौरान गुटबाजी आगे चलकर पार्टी संगठन के लिए नुकसानदायक होती है। बैठक में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रमोला, शहर अध्यक्ष राजेश्वर बडोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम पंवार, सोबन सिंह नेगी, साहब सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें