फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय शिफ्ट करने के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (ब्यूरो)। सिंचाई विभाग अवस्थापना खंड कार्यालय को चंबा से नई टिहरी शिफ्ट करने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सीएम पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा किसी भी दशा में सिंचाई विभाग कार्यालय चंबा से शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता बादशाहीथौल में एकत्रित हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कार्यालय शिफ्ट होने पर चंबा का व्यापार प्रभावित होगा। प्रदेश सरकार से जन भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यालय को यथावत रखने के निर्देश जारी करने की मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में अनिल रमोला, गौरी शंकर, विकास भट्ट, संदीप नेगी, दीर्घपाल, परवेश भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें