फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमियाला में भूस्खलन से नवनिर्मित दस दुकानें दबी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)/जोशीमठ (चमोली)। पहाड़ों पर बारिश का कहर जारी है। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मुख्य बाजार चमियाला में बुधवार रात बारिश के कारण भूधंसाव हो गया। इससे चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर नवनिर्मित दस दुकानें मलबे में दब गईं। इस दौरान दुकानों में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसे हो सकता था। दुकानों के पास खड़ा एक ट्रक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त होे गया। मलबा आने से बृहस्पतिवार सुबह मार्ग पर यातायात संचालन भी दो घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

चमियाला बाजार के पास स्थानीय निवासी सोहन लाल पुत्र रैठू के पट्टे पर राम सिंह पोखरियाल साझेदारी में दुकानें बना रहे थे। बुधवार रात को हुई बारिश के कारण पहाड़ी से भूधंसाव हो गया, जिससे वहां बनी दुकानें पूरी तरह से मलबे में दब गईं। बाल गंगा तहसीलदार मोहनलाल आर्य ने बताया कि दुकानों के मलबे मे दबने की सूचना मिलने पर वहां से मलबा हटा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
उधर, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बृहस्पतिवार को भी पंद्रह घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। बुधवार को शाम सात बजे बारिश के दौरान भारी मात्रा में मलबा आने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। बारिश देर रात तक भी होती रही, जिससे हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से शाम सात बजे बाद जोशीमठ, बदरीनाथ और पांडुकेश्वर में ही यात्रियों को रोक लिया गया। बृहस्पतिवार को बारिश थमने के बाद सुबह छह बजे से ही लोनिवि (एनएच) की कार्यदायी संस्था मेकाफेरी की ओर से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया गया। तब जाकर सुबह दस बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। वाहनों की आवाजाही से जगह-जगह रोके गए करीब तीन सौ तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन

मेका-फेरी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शोमित्र धर का कहना है कि लामबगड़ में अधिक समय तक हाईवे को बंद होने नहीं दिया जा रहा है। हाईवे पर मलबा आने पर शीघ्र इसका निस्तारण कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें