फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैँपस स्थापना की मांग को लेकर छात्रों ने घेरा कुलसचिव को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि कैंपस की स्थापना करने, प्राइवेट परीक्षाओं की जिम्मेदारी पूर्व की भांति श्रीदेव सुमन विवि को देने, बिना विज्ञप्ति प्रकाशन के विवि में किसी को नियुक्ति न देने की मांग को लेकर छात्रों ने कुलसचिव को घेरा। छात्रों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत उनियाल के नेतृत्व में छात्र श्रीदेव सुमन विवि पहुंचे। वहां उन्होंने कुलसचिव दिनेश चंद्रा का घेराव किया। कहा विवि की स्थापना 2011 में हो चुकी है, लेकिन विवि की ओर से कैंपस स्थापना के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। समय-समय पर स्थानीय लोगों की ओर से कैंपस बनाने की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन के दौरान सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिलते रहे हैं। कुलसचिव चंद्रा ने छात्रों को बताया कि बादशाहीथौल और नई टिहरी में कैंपस बनाने का प्रस्ताव विवि की ओर से डेढ़ साल पहले ही शासन को भेजा जा चुका है।
छात्रों ने कहा कि विवि में बिना विज्ञप्ति प्रकाशन के बैक डोर से नियुक्तियां की जा रही है, जिससे पात्र लोगों को रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुलसचिव ने कहा कि विवि में वर्ष 2012 के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर एक भी नियुक्ति नहीं की गई है। छात्रों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री से प्राइवेट परीक्षाएं पूर्व की भांति श्रीदेव सुमन विवि से ही कराए जाने की मांग की है। घेराव करने वालों में उत्तम सिंह, विपिन नेगी, राजवीर नेगी, दीप हटवाल, पंकज राज, विनोद पंवार, प्रदीप मखलोगा, ओंकार मैठाणी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें