फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं खुला जूनियर हाईस्कूल रिंगालगढ़ का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल रिंगालगढ़ में अभिभावकों ने दूसरे दिन भी ताला नहीं खुलने दिया। अभिभावक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं के स्थानांतरण करने की जिद पर अड़े हुए हैं। स्कूल में तालाबंदी के चलते शिक्षिकाओं को बुधवार को बैरंग लौटना पड़ा। इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने बीईओ बेसिक को मामले की जांच कर प्रशासनिक आधार पर शिक्षिकाओं का तबादला करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल रिंगालगढ़ में कार्यरत शिक्षिकाओं की मनमानी से परेशान अभिभावकों ने बीते दिन स्कूल में ताला जड़ दिया था। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षिकाएं कभी भी समय पर स्कूल नहीं पहुुंचती है। बारी-बारी से बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से नदारद रहती है, जिससे स्कूल में शिक्षण कार्य सुचारु नहीं होता। बुधवार को दूसरे दिन भी अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी जारी रखी। दो छात्राएं जो बीते दिन स्कूल नहीं आई थी वे आज स्कूल पहुंची और शिक्षिकाएं भी स्कूल में आई थी। लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। तालाबंदी करने वालों में विमला देवी, चंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि अभिभावकों की ओर से उन्हें शिक्षिकाओं के अनुपस्थित रहने के संबंध में शिकायत मिली है। डीईओ बेसिक को जांच कर प्रशासनिक आधार पर शिक्षिकाओं का तबादला करने को कहा गया है।
विज्ञापन


कोट
जूनियर हाईस्कूल रिंगालगढ़ में अभिभावकों की ओर से तालाबंदी करने का मामला संज्ञान में है। उप खंड शिक्षा अधिकारी बृहस्पतिवार को स्कूल में पहुंचकर जांच कर अपनी आख्या देंगे। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सुदर्शन सिंह बिष्ट, डीईओ बेसिक टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें