फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन की पुण्य तिथि पर हाफ मैराथन का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 73वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय में भागीरथी फाउंडेशन और जिला खेल विभाग ने सेवा टीएचडीसी के सहयोग से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। ढाईजर से कोटीकालोनी तक 21 किमी की मैराथन जीतकर उत्तराखंड पुलिस के जवान हरीश कोरंगा ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे ढाईजर में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने हाफ मैराथन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर पहली बार शुरू की गई हाफ मैराथन में 350 पुरुष और पांच महिला प्रतिभागी शामिल हुए। ढाईजर से कोटीकालोनी तक 21 किमी की दौड़ पुलिस के जवान हरीश ने एक घंटा दो मिनट में पूरी कर 21 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार हासिल किया। कोटीकालोनी स्थित साहसिक खेल एकेडमी के प्रेक्षागृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डीएम सोनिका ने कहा कि प्रतियोगिता को भविष्य में और व्यवस्थित किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। 21 किमी की हाफ मैराथन राजीन नंबुरी द्वितीय, महेंद्र सिंह बिष्ट तृतीय रहे। महिला वर्ग में श्वेता प्रथम, मीना द्वितीय, मुक्ति तृतीय रही। इस मौके पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, अर्थ एवं संख्याधिकारी बीरेंद्र पूरी, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार, सेवा टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक अमरदीप, भागीरथी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष रावत, सचिव अरविंद रतूड़ी, मुकेश भट्ट, चंदन उनियाल, नत्थी सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें