नई टिहरी। एक जनवरी 2017 से नया वेतनमान लागू करने और नई पेंशन संशोधन लागू करने की दो सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को बीएसएनएल कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उक्त मांगों के समर्थन में कर्मियों ने जिला दूरसंचार महाप्रबंधक कार्यालय परिसर के गेट में धरना दिया। जल्द समस्या का समाधान न होने पर 27 जुलाई से हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया। भूख हड़ताल पर बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव एमपी उनियाल, प्रताप सिंह भंडारी, ऋषि मोहन नेगी, शिव शंकर थपलियाल, कीर्ति दत्त उनियाल व प्रमोद उनियाल बैठे रहे। ब्यूरो