फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अलर्ट जारी

Thu, 13 Jul 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में स्वाइन फ्लू के तीन मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सीएमओ को सतर्क रहने और स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने पर तत्काल सूचना देने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


देहरादून में एक निजी नर्सिंग होम में स्वाइन फ्लू का मामला आया, मगर सीएमओ ने सूचना नहीं दी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस रावत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के तीन मामले अप्रैल से जुलाई तक सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से एक मौत होने की भी सूचना है। स्वाइन फ्लू के तीन मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डॉ. रावत ने बताया कि सभी जिले के सीएमओ को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


अस्पतालों में स्वाइन फ्लू को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में भी अगर इलाज के लिए स्वाइन फ्लू के मरीज आते हैं तो उसकी सूचना तत्काल सीएमओ को देनी होगी। ऐसा न करने वाले अस्पतालों को नोटिस देने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें