खेल महाकुंभ-2019 के आयोजन को लेकर खेल मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रतियोगिताओं की तैयारियों की जानकारी ली। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिकाधिक खिलाड़ी महाकुंभ में शिरकत कर सकें। 100 मीटर दौड़ के (बालक-बालिका) विजेता को पुरस्कार में कार दी जाएगी, जबकि अन्य नौ खिलाड़ियों को बाइक और स्कूटी दी जाएगी।
खेल मंत्री ने वीडियो कांफ्रेेंस के माध्यम से कहा कि खेल महाकुंभ का शुभारंभ 25 नवंबर को किया जाएगा। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं को राज्य स्तर पर भी लागू करने को कहा। डीएम डा. वी षणमुगम ने युवा कल्याण अधिकारी को खेल महाकुंभ शासन के दिशा निर्देशों पर संपन्न कराने के निर्देश दिए।