नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें 10 दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्गत किए गए।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। एसीएमओ डाॅ. दीपा रूवाली ने स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। सीएमएस डॉ. सुनीता कुमारी ने कहा कि शिविर में हर मरीज को बेहतर इलाज देकर दवा दी जा रही है। शिविर में 177 पुरुष और 183 महिलाओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 45 नाक, कान और गला से संबंधित, 20 हड्डी रोग, 76 अन्य बीमारी, 171 क्षय रोगियों की स्क्रीनिंग कराई गई।
परिवार नियोजन के लिए 15 लोगों की काउंसलिंग कराई गई। प्रेमलाल टम्टा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण, आशा टम्टा, विनीता, अमित कोठारी, उत्तम प्रसाद कोठारी, अमित कुमार, डाॅ. वरुण रावत,डॉ. सतीश मौजूद थे। संवाद