फोटो
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में छात्र-छात्राओं की युवा संसद हुई। युवा संसद में छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व का विकास करना, सामूहिक निर्णय लेने के साथ ही संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित कराना है। प्राचार्य डाॅ. सेराज मोहम्मद ने सभी युवा सांसदों को आम जनमानस की बात को संसद के पटल पर रखने और कुशल कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा संसद में संसदीय प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और शिष्टाचार को दिखाया गया। इस मौके पर संयोजक डाॅ. ललित जोशी, सह संयोजक मोहित उप्रेती, तकनीकी सहयोगी मनोज कुमार, रजनीश कुमार, दीपा, रिया, अवंतिका, दिव्या, नेहा, अनमोल, मनमोहन और अंकित आदि मौजूद थे। संवाद