फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर मूक बधिर युवक की मौत

विज्ञापन
दिनेशपुर के मृतक मंगल का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। काशीपुर से लालकुआं की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक मूक बधिर और दिमागी रूप से कमजोर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वार्ड तीन निवासी गोपाल शील का मूक बधिर एवं दिमागी रूप से कमजोर पुत्र मंगल शील (24) शनिवार सुबह चाय पीने के बाद घर से निकल गया था। वह किसी तरह लालपुरी गांव के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया।
सुबह करीब नौ बजे गेट संख्या 2सी पर काशीपुर से लालकुआं की ओर जा रही मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर (55303 डाउन) ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दरोगा कीर्ति भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें