फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ऊखीमठ का युवक लापता, सर्च अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। चंद्रापुरी क्षेत्र में गबनी गांव के पास केदार गंगा होटल के नजदीक एक युवक रविंद्र सिंह लापता हुआ है। युवक उदयपुर उखीमठ का निवासी है। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार को भी उसकी तलाश जारी रही।
विज्ञापन


रविंद्र सिंह 35, रविवार रात करीब 11 बजे अस्पताल से उपचार कराकर निजी वाहन से घर लौट रहा था। गबनी गांव में युवक लघुशंका के लिए वाहन से उतरा। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद वह लापता हो गया।
उनके भाई धर्मेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। टीम को रात में खोज अभियान में दिक्कतें आईं, लेकिन टीमें देर रात तक जुटी रहीं।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

राजेश सेमवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें