फोटो
चोपता। तल्ला नागपुर क्षेत्र के अंतर्गत फलासी तुंगनाथ मंदिर में पंचकोटी गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर पारंपरिक पंचायती बिल्वपत्र कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगेश्वर की बेलपत्री से विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने मिलकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। पुजारियों ने बताया कि पावन श्रावण मास में मंदिर में प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्री अर्पित की जाती है। इस मौके पर पंचकोटी मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह बर्त्वाल और यशवंत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य संपन्न सिंह नेगी, फलासी की ग्राम प्रधान हेमा नेगी, कोलू भन्नु के प्रधान दलेब सिंह सजवाण और उर्खोली के प्रधान आजाद खत्री आदि उपस्थित थे। संवाद