फोटो
अगस्त्यमुनि। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में 20 अगस्त को हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति समारोह एवं राज्य आंदोलनकारी स्व. अवतार सिंह राणा स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति संस्थान की बैठक संस्थान अध्यक्ष हरीश गुसाईं की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि समारोह में कविता पाठ, कविता पोस्टर प्रतियोगिता और साहित्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा। बच्चों के प्रोत्साहन के लिए रिन्यू पावर संस्था सहयोग कर रही है। मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नीलकंठ भट्ट और अध्यक्षता शिक्षाविद चंद्रशेखर बेंजवाल करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष गिरीश बेंजवाल, अनुसूया प्रसाद मलासी, गंगाराम सकलानी, कुसुम भट्ट, दीपेंद्र बिष्ट, दीपक बेंजवाल और कालिका कांडपाल मौजूद रहे। संवाद