फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता’

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड शहीद अशोक कैशिव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से न्याय पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करने को कहा। सेवादल के प्रदेश अतिरिक्त संगठक अनिल त्यागी ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को पुरजोर संघर्ष करना होगा। केदारनाथ विस के प्रभारी व नगर पालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि न्याय पंचायत से बूथ तक संगठन को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह रावत, मुख्य संगठक रणजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष बसंती रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र असवाल, पूर्व नपं अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, रामी देवी, दिनेश ममगाईं आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें