अगस्त्यमुनि। आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए केदारनाथ हाईवे पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बेडू बगड़ पेट्रोल पंप से गंगानगर के पुल तक के बीच सड़क के एक सिरे से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
प्रशासन के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और शीघ्र दूसरे सिरे से भी टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। यात्रा सीजन से पहले पूरे मार्ग को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो। हाईवे का 600 मीटर हिस्सा प्रभावित था जिसे अब इंटरलाॅक टाइल के जरिये दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं इसके बाद क्रश बैरियर भी लगाई जाएगी। स्थानीय सुशील गोस्वामी ने उम्मीद जताई निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कर लिया जाए जिससे यात्रा सुरक्षित चले। संवाद