फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी पर स्टील गार्डर पुल जोड़ने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। पुल बनने से गरुड़चट्टी तक आवाजाही हो जाएगी। आपदा के बाद से इस क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

जून 2018 में मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर स्पान पुल का निर्माण शुरू किया गया था। तीन वर्ष बाद अब कार्यदायी संस्था जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि की ओर से पुल को जोडने का काम शुरू कर दिया गया है। मौसम ने साथ दिया तो चार करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। पुल बनने से यात्राकाल में बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु गरुड़चट्टी के दर्शन कर सकेंगे। आपदा से पूर्व गरुड़चट्टी साधु-संतुओं व यात्रियों का मुख्य ठौर रहता था। यहां कई छोटे प्राचीन मंदिर भी हैं।
पीएम मोदी ने गरुड़ चट्टी में की थी साधना
अस्सी के दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गरुड़ चट्टी में करीब डेढ़ माह तक साधना की थी। तब वे प्रतिदिन बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर पहुंचते थे। 17 अक्तूबर 2017 और 3 मई 2018 को केदारनाथ भ्रमण के दौरान पीएम मोदी ने इस स्थान का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए इसे धाम से जोड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन

कोट :
केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी पर 60 मीटर स्पान पुल को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। मौसम ठीक रहा तो अगले दो माह में इस पुल को तैयार कर दिया जाएगा। -प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, डीडीएमए-लोनिवि, गुप्तकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें