फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग की महिलाओं ने नई दिल्ली में सीखे आधुनिक खेती के गुर

Thu, 13 Mar 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की 30 महिलाओं ने नई दिल्ली में आधुनिक खेती के गुर सीखे। शैक्षिक भ्रमण कर दल दिल्ली से लौट आया है। चार दिवसीय भ्रमण के दौरान दल ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का निरीक्षण कर कई जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन

बीते 7 मार्च को दल ब्लॉक मुख्यालय ऊखीमठ से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दल ने 8 मार्च को नई दिल्ली में पूसा स्थित कृषि तकनीक एवं महिला सशक्तीकरण पर विशेष प्रशिक्षण और शोध केंद्र का भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने महिला दल को आधुनिक कृषि की कई जानकारियां दीं। स्थानीय स्तर पर मौसमी व बेमौसमी खेती और अन्य उत्पादों के उत्पादन के बारे में बताया। दल को अन्य राज्यों से पहुंचीं महिला दलों से मिलने का मौका मिला। आजीविका के सहायक प्रबंधक अनुपम रयाल व वित्त विशेषज्ञ नंद किशोर थपलियाल के मार्गदर्शन में 30 सदस्यीय दल में तीनों ब्लॉक की महिलाएं शामिल थीं। यह भ्रमण ग्रामीण स्तर पर सब्जी और नकदी फसलों के उत्पादन के लिए लाभकारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें