फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तुंगनाथ यात्रा पर आई पंजाब की महिला की खाई में गिरने से मौत

Mon, 21 Sep 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
400 मीटर गहरी खाई से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गणेश मंदिर के पास रविवार देर शाम खाई में गिरने से एक महिला यात्री पूजा साहनी (26) निवासी पंजाब की मौत हो गई। महिला का शव सोमवार सुबह करीब 400 मीटर गहरी खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को रविवार शाम करीब 6:21 बजे सूचना मिली कि तुंगनाथ की यात्रा पर आई एक महिला यात्री गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि, डीडीआरएफ ऊखीमठ, आपदा मित्र और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात में तुंगनाथ मंदिर के आसपास सर्च अभियान चलाया गया लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रात 12:30 बजे अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह 7:10 बजे एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। रावण शीला से नीचे की ओर टीम ने करीब 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद किया। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर तक स्ट्रेचर के जरिये शव को चोपता पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि महिला पंजाब की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें