फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तुंगनाथ ट्रेक पर हादसा, गणेश मंदिर के पास खाई में गिरी महिला की तलाश जारी, रात भर चला रेस्क्यू

Mon, 21 Sep 2026 07:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक हादसा हो गया। गणेश मंदिर के पास एक महिला गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी खोज के लिए रात भर सर्च अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम गणेश मंदिर के पास एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और आपदा मित्र की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। सर्च टीमों ने रात भर महिला की खोजबीन की मगर महिला का सुराख नहीं मिल पाया। रात अधिक होने के कारण अभियान रात में रोकना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से फिर से खोजबीन शुरू हो गई है।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम गणेश मंदिर के पास महिला के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। जानकारी शाम करीब 6:21 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली।

जिसके बाद शीघ्र मौके पर रेस्क्यू टीमों को रवाना किया गया। खाई काफी गहरी होने के कारण एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि, डीडीआरएफ ऊखीमठ, आपदा मित्र और पुलिस बल को भी सर्च एवं रेस्क्यू के लिए लगाया गया। टीमों ने देर रात तक महिला की तलाश में अभियान चलाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात अधिक होने के कारण करीब 12:30 बजे सर्च अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा। महिला की पहचान और उसके संबंध में अन्य जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें