फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: घास काटते हुए महिला को लगा करंट, मौत

Tue, 27 Jan 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड के अंतर्गत ह्यूण गांव में आर्यन हेलिपैड के पास घास काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

नाला सभासद मातवर सिंह भंडारी ने बताया कि विनीता देवी (40) पत्नी कुशालानंद तिवारी मवेशियों के लिए चार पत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थीं। वह दरांती से पेड़ की टहनी काट रही थी और दरांती पास से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन तार पर अटक गई। महिला को अचानक करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही बताते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। वहीं थाना गुप्तकाशी की पुलिस निरीक्षक उषा ध्यानी ने बताया कि महिला का शव कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें