फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनाड़ गांव में कार्यों में नहीं परोसी जाएगी शराब

Sun, 15 Nov 2015 07:35 PM IST
रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगे पुनाड़ गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीणों ने बैठक कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि गांव में होने वाले शादी-विवाह, धार्मिक व अन्य कार्यों में अगर शराब परोसी गई तो संबंधित परिवार/व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार कर उस पर आर्थिक दंड किया जाएगा।
विज्ञापन


पांडव चौक में पांडव नृत्य एवं शिव समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र ड्यूडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि शराब के बढ़ते चलने से गांव का माहौल खराब हो रहा है और नई पीढ़ी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बैठक में सभी के सुझाव के आधार पर सर्व सम्मति से शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि गांव में होने वाले निजी व सामूहिक कार्यों में शराब परोसने या पीने वाले परिवार व व्यक्ति का गांव से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष व ग्रामीण राकेश नौटियाल, कुंवर सिंह, राकेश सेमवाल, जितार सिंह, महेंद बिष्ट, चक्रधर सेमवाल, राजेंद्र गिरी, हरीश गिरी, रामचंद्र, सुरेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें