फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जंगली सुअरों ने रौंदी कई एकड़ फसल

Sun, 16 Aug 2026 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत गुप्तकाशी के वार्ड दो के गढ़तरा गांव में जंगली सुअरों के झुंड ने कई एकड़ में खड़ी फसल और बागवानी को नुकसान पहुंचाया। काश्तकारों के अनुसार रात में आकर सुअरों ने आलू, मक्का समेत अन्य फसलों को नष्ट कर दिया। ओमप्रकाश गोस्वामी, अमरदेव गोस्वामी और रामकिशन गोपाल ने बताया कि क्षेत्र में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के कारण यहां अच्छी बागवानी और फल-सब्जियों का उत्पादन होता है। इस बार भी आलू और मक्का की अच्छी पैदावार थी लेकिन जंगली सुअरों के झुंड ने खेतों को रौंद दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअरों से निजात दिलाने और फसल की क्षति का मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें