फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सड़क से नीचे पलटा वाहन, एक की मौत दो घायल

Fri, 14 Aug 2026 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप झिरमोली के पास एक वाहन सड़क से पलट कर 50 मीटर नीचे गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में नेपाली मूल के बम बहादुर (50) की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला चिकित्सालय लाया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भूपेश बहादुर (38) हाल निवासी तिलवाड़ा को श्रीनगर बेस चिकित्सालय भेजा जबकि चालक यशपाल सिंह (55) निवासी ग्राम मठियांणा तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग का इलाज चल रहा है। मृतक एवं घायल के परिजनों को सूचित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें