फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बचाव के लिए ग्रामीणों को बांटी सीटियां और मुखौटे

Thu, 05 Nov 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। ठंड बढ़ने के साथ वन्यजीवों की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत भालू प्रभावित गांवों में सीटियां बांटी जा रही है। साथ ही बीस हजार सीटियां को अतिरिक्त मंगाया गया है।
गुलदार के हमलों से बचाव के लिए ग्रामीणों को मुखौटे दिए जा रहे हैं। जखोली एसडीओ दिवाकर पुंडीर ने बताया कि पिछले वर्ष भालू की अधिक गतिविधि वाले और इस साल भी वन्यजीवों की सक्रियता वाले गांवों में सीटियां बांटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक भुनाल ग्राम, बक्सीर और पद्मखाल बीट उत्तरी जखोली रेंज में खेतों में काम करने वाली महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों को मास्क और सीटी वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विभाग ने इसका इस्तेमाल किया था और इस बार इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की तैयारी है। एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बर्फबारी और ठंड के कारण भालू शीतनिद्रा की ओर बढ़ रहे हैं। इससे जिले में उनकी सक्रियता पिछले साल के मुकाबले अपेक्षाकृत कम देखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें