रुद्रपुर l लॉकडाउन से प्रभावित हो रही गेहूं कटाई की समस्या को देखते हुए गेहूं खरीद अब 15 अप्रैल से शुरू होगी l रबी विपणन सत्र अब एक अप्रैल के स्थान पर 15 अप्रैल से शुरू होगा l ऊधम सिंह नगर में गेहूं की खरीद 16 अप्रैल से शुरू की जाएगी l
अब किसान अपना गेहूं लॉकडाउन के बाद ही बेच सकेंगे। रबी विपणन की तिथि आगे बढ़ने से ऊधमसिंह नगर जिले के किसानों को सबसे अधिक राहत मिली हैl उत्तराखंड का प्रमुख कृषि उत्पादक जिला होने के कारण खाद्य जरूरतों के लिए प्रदेश सरकार भी ऊधमसिंह नगर जिले पर निर्भर है l इस वर्ष जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर गेहूं की खेती की गई है , लेकिन लॉकडाउन के चलते मजदूर नहीं मिलने से फसल की कटाई रुकी हुई है l बड़े किसानों को सबसे अधिक दिक्कत आ रही हैंl समय पर गेहूं की कटाई न होने से खरीद भी प्रभावित होगीl
एक अप्रैल से रबी विपणन सत्र शुरू होने के बावजूद जिले में किसान गेहूं की कटाई न होने से बिक्री को भी नहीं आ रहे l जबकि जिले में इस बार गेहूं खरीद के लिए में कुल 119 क्रय केंद्र खुले हैं, जिनमें सहकारिता के 83, आरएफसी व यूसीएफ के 18 -18 केंद्र शामिल हैं l इस संबंध में डिप्टी आरएमओ वेद प्रकाश धुलिया ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए अब गेहूं की खरीद एक अप्रैल के स्थान पर 15 अप्रैल से 30 जून तक होगी l जिले में 16 अप्रैल से गेहूं खरीद की विधिवत शुरुआत होगी l उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद गेहूं खरीब से सम्बंधित अन्य जरुरी कायर्वाही पूरी की जाएगी l