फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : नलकूप की कुंडी में डूबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव में घर के बाहर खेलते समय एक मासूम की ट्यूबवेल की कुंडी में डूबकर मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्होंने सोमवार सुबह शव को दफन कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम आजमगंज भांसी निवासी वीरेंद्र का ढाई वर्षीय पुत्र सनी रविवार शाम घर के बाहर बने उनके ही ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। बताते हैं कि खेलने के बाद पड़ोस के बच्चे अपने घर लौट गए लेकिन सनी का कुछ पता नहीं चला। इधर, देर रात तक बालक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसको तलाश किया। मोहल्ले के बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि सनी को ट्यूबवेल के पास खेलते छोड़ आए थे। इस पर परिवार वाले ट्यूबवेल के पास पहुंचे, जहां कुंडी में उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला। परिजन शव को निकालकर अपने घर ले गए और सोमवार सुबह उन्होंने बच्चे के शव को दफन कर दिया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें