फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल... से गुंजायमान हुआ ग्राम मिलक

विज्ञापन
0लपुर क्षेत्र में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंचप्यारे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
लालपुर । गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर ग्राम मिलक के गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। यह ग्राम पक्की खमरिया से होता हुआ पुन: मिलक गुरुद्वारे में आकर संपन्न हुआ। वाहनों पर विभिन्न झांकियां सजाकर सिख समाज ने गुरु गोविंद सिंह के उपदेशों का बखान किया। नगर कीर्तन के दौरान जो बोले सो निहाल, नानक नाम चढ़दी कला, राज करेगा खालसा आदि नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण कर लोगों ने सेवाएं दी। ग्राम कच्ची खमरिया और मिलक के गुरुद्वारों में दिन भर लंगर बरताया गया। वहां कच्ची खमरिया की ग्राम प्रधान रिंकी कौर, मिलक की ग्राम प्रधान चित्रलेखा, निशान सिंह, हरविंदर सिंह, डॉ. हरभगवान रहेजा, अशोक परूथी, धर्म सिंह, हरनाम सिंह, अमरीक सिंह, संता सिंह, महेंद्र सिंह, हरपाल सिंह कक्कड़, हरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, जोगा सिंह, नन्द सिंह, हैप्पी कक्कड़, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मंजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें