फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार गांव में मां क्वांरिका की वन्याथ यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड अगस्त्यमुनि के छहज्यूला की आराध्य मां क्वांरिका देवी अपनी वन्याथ यात्रा के चौथे चरण में गणेशनगर के गांवों का भ्रमण करते हुए भक्तों को आशीष दे रही है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आराध्य क्वारिंका देवी ने पिल्लू गांव का भ्रमण किया। आराध्य ने गांव में घर-घर जाकर ध्याणियों व भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर भक्तों ने आराध्य को पीला व लाल वस्त्र भेंट करने के साथ ही मौसम फल व सब्जी भेंट अर्पित की। दोपहर बाद देवी की वन्याथ यात्रा ने गांव से विदा ली और गणेशनगर होते हुए रात्रि प्रवास के लिए धार गांव स्थित पद्मावती मंदिर पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने आराध्य का भव्य स्वागत करते हुए सामूहिक अर्घ्य लगाया। वन्याथ यात्रा समिति के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर ने बताया कि वन्याथ के चतुर्थ चरण में देवी क्वांरिका गणेश नगर क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर रही है। इस मौके पर धीर सिंह झिक्वाण, वीरपाल रावत, मेहरवान नेगी, सुखदेव नेगी, कुंवर सिंह नेगी, अमित रावत, सूरज सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें