फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा-बेटी के भेदभाव की मानसिकता से उबरने की जरूरत

विज्ञापन
रुद्रपुर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला रुद्रपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज सेवा समेत विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राइजिंग फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपाध्याय ने कहा कि खेल, राजनीति, साहित्य, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं लेकिन समाज का एक तबका आज भी बेटा-बेटी में फर्क कर रहा है। हम सभी को बेटा-बेटी की मानसिकता से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है, ताकि देश के विकास को नया आयाम मिल सके।
इस दौरान पिछले करीब 30 वर्षों से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास क्षेत्र में कार्य कर रहीं डॉ. रजनीश बत्रा, पारले एचआर हेड अमृता कौर, भोर अध्यक्ष वीना चड्ढा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की संयोजिका स्नेह राधू, विमलजीत कौर सहित महिला पंजाबी महासभा, दिया फाउंडेशन, पूर्वांचल महिला सभा, शैल महिला सभा, उदयांश सोसाइटी को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

वहां महिला राइजिंग अध्यक्ष चंद्रकला राय, सचिव मीनू जोशी, नीलम कांडपाल, प्रिया गौतम, संचिता तिवारी, अनद्धता मिश्रा, दीपा राय, सुषमा मिश्रा, रुनु शर्मा, नीलू कांडपाल, शालिनी शर्मा, एकता यादव, नीतू सचदेवा, अलका अरोरा, अंशुल टंडन, श्वेता पाठक मौजूद थे।
उधर, परिवार परामर्श केंद्र रुद्रपुर में महिला दिवस पर मोहल्ला गोष्ठी का आयोजन हुआ। काउंसलर पूजा कौर ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न आदि के विषय में जानकारी दी। साथ ही मेंहदी प्रतियोगिता और होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। वहां सीमा श्रीवास्तव, कंचन, मोनिका, विकास, नूर, जेजे कुमार आदि थे।
महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
रुद्रपुर। महिला दिवस पर एफओजीएसआई संस्था की ओर से महिला पुलिस कर्मियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ. अनुपमा फुटेला, डॉ. पवनप्रीत गिल, डॉ. सुरभि, डॉ. अनीता सिंह और डॉ. सुमिता प्रभाकर ने करीब 200 महिला पुलिस कर्मियों के ब्लड टेस्ट, मैमोग्राफी, बच्चेदानी के कैंसर आदि की जांच की। वहां 31वी वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददनपाल, कंचन गुप्ता, राधा थापा, राजेंद्र कोश्यारी, खुर्शीद अली, बलवंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें