मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी/कर्मचारियों की 16 दिन से चल रही तालाबंदी व कार्य बहिष्कार एक माह के लिए स्थगित हो गया है। इधर, निगम कर्मियों के हड़ताल समाप्त होने से जिले में लंबित योजनाओं के शीघ्र निर्माण की आस जगी है।
पांच मार्च के वेतन व भत्तों की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे निगम कर्मियों को मुख्य सचिव ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में ईई एसके बरनवाल ने बताया कि मुख्य सचिव ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति शासन के चलते जो भी बेहतर होगा, उसे कर्मियों के हित में किया जाएगा। बरनवाल ने बताया कि शनिवार से जिले में नियमित तरीके से कामकाज शुरू किया जाएगा।
लंबित योजनाओं का निर्माण व मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के तौर पर कर, पेयजल संकट ग्रसित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई की होगी। इस मौके पर त्रिलोक सिंह बिष्ट, राजपाल पंवार, कुलदीप कुमार, उमेश्वर सिह, वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।