फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ में रात में जमने लगा पानी

Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शुष्क मौसम के बीच केदारनाथ में शाम होते ही तापमान में गिरावट आ रही है। रात को यहां तापमान माइनस 5 तक पहुंच रहा है, जिससे पानी व पाला जम रहा है और सुबह कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन




बीते 3 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। अब धाम में पुनर्निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर व कुछ पदाधिकारी मौजूद है। बीते दस दिनों से धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। यहां पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न बाद 4 बजे तक मौसम ठीक रह रहा है। शाम 5 बजे के बाद यहां शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से ठंड हो रही है। साथ ही रात को तापमान मानइस में जा रहा है, जिससे पानी जमने लगा है। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि रात को तापमान माइनस 5 तक पहुंच रहा है, जबकि दिन में तापमान 8 डिग्री तक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें