फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से पानी की आपूर्ति नहीं

Thu, 23 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपुर क्षेत्र के चिनग्वाड गांव की पेयजल लाइन सड़क मलबे से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके कारण गांव में बीते चार माह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्यारी देवी, धनपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट व ग्राम प्रधान सुधा देवी ने कहा कि चिनग्वाड गांव में बीते चार माह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।

लोनिवि द्वारा निर्मित रैंतोली-जसोली मोटरमार्ग निर्माण के मलबे से गांव के लिए पेयजल आपूर्ति कराने वाली योजना गढ़धार तोक से थपलगांव तक तीन किमी तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कहा कि इस संबंध में प्रशासन, लोनिवि व जल संस्थान को कई बार पत्राचार कर अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति नहीं की जाती है तो ग्रामीण कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें