फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस अड्डा मार्ग पर भरा पानी, पैदल चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगा नया बस अड्डा मार्ग मानसून की पहली बारिश में पानी से भर गया है। सड़क के बड़े हिस्से में पानी भरने से लोगों को पैदल आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं, नगर से लगे अन्य मोटर मार्ग भी हादसों का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार तड़के हुई बारिश से नया बस अड्डा मार्ग पर हाईवे की तरफ 10 मीटर हिस्से में पानी भर गया है। ऐसे में पैदल आवाजाही में भी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन, लोनिवि व नगर पालिका को कई बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। दूसरी तरफ नगर से लगे तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर पड़े गड्ढ़े खतरनाक हो रहे हैं। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत भी दयनीय है।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी, मोहित डिमरी, सुनीत चौधरी, संतोष रावत का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को अपनी नाक के नीचे बदहाल पड़ी सड़कें नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर पालिका व लोनिवि पर स्थानीय जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मार्गों की मरम्मत की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि नया बस अड्डा मार्ग का निरीक्षण कर सुधारीकरण के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें