फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल रास्ते को दुरुस्त करने का काम तेजी पर

Sat, 30 Apr 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मई से शुरू हो रही भगवान केदारनाथ की यात्रा को लेकर प्रशासन और विभाग कमर कसे हुए हैं। राजमार्ग से लेकर पैदल मार्ग और धाम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पांच मई तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा  है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 की सफल यात्रा के बाद इस बार अधिक श्रद्धालुओं की आने की संभावना को देखते हुए धाम में यात्रियों के ठहरने के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। यहां एमआई-26 हेलीपैड पर यूपी निर्माण निगम के सहयोग से 120 कॉटेज का निर्माण 75 फीसदी पूरा हो गया है। ऊर्जा निगम ने भी धाम में नियमित बिजली सप्लाई के लिए जरूरी उपकरण पहुंचा दिए हैं। पेयजल लाइन बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है।

दूसरी तरफ सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच 21 किमी पैदल मार्ग पर साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य तेजी पर है। रामबाड़ा से लिनचोली के बाद बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हिस्से की निम की ओर से मरम्मत की जा रही है। अगले चार दिन में रास्ते बहाल होने की उम्मीद है। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड का पैचवर्क अंतिम चरण में है। कुंड-गुप्तकाशी के बीच सेमी गांव के नीचे भू-धंसाव क्षेत्र और फाटा से समीप खाट गांव के नीचे भी राजमार्ग को ठीक  किया जा रहा है।
विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा  तैयारियों को लेकर सभी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। अधिकांश ने पांच मई तक सभी व्यवस्थाएं जुटाने की बात कही है। दो-तीन दिन में मैं स्वयं तैयारियों का निरीक्षण करूंगा। जो भी कमियां होंगी, उन्हें यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें