रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित शिविर में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में माय भारत रुद्रप्रयाग के उपनिदेशक राहुल डबराल ने स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन की तैयारी और सजगता के बारे में बताया। एनएसएस के नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने आपदा से पूर्व तैयारी और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्य में जागरूकता अभियान कार्यक्रमों से ही आपदा के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। इस मौके पर सहसंयोजक डॉ. अवंतिका सिंह, डॉ. आशीष नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद