फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम से लौटे स्वयंसेवी सम्मानित

Fri, 14 Feb 2025 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पंजाब के लुधियाना में आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लौटे महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के स्वयंसेवियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ने उन्हें प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

बीते 3 से 7 फरवरी को लुधियाना में माय भारत और नेहरू युवा केंद्र से आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने भी प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। रुद्रप्रयाग पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। महाविद्यालय में हुए समारोह में प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी और नोडल अधिकारी डाॅ. श्रीकांत नौटियाल ने स्वयंसेवी प्रिया नौटियाल, खुशी कुकरेती, ऋद्धिका चौहान और आदर्श कुनियाल को प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सह कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अंजिता पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और अन्य को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें