फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष डोभाल आप में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। रुद्रप्रयाग के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के नेता डोभाल ने कहा कि वे लोगों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी में आए हैं। दो दशक तक उत्तराखंड क्रांति दल में रहते हुए उन्होंने वृहद स्तर पर संघर्ष किया लेकिन जनता ने कभी उक्रांद को अपनाया नहीं। आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली में विकास की जो रूपरेखा प्रस्तुत की है उससे वे काफी प्रभावित हुए हैं। अरविंद केजरीवाल और कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल के सपनों को साकार करने के लिए वे अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर जोत सिंह बिष्ट, केपी ढौंडियाल, प्यार सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें