फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्त उत्तराखंड के लिए स्वयंसेवियों ने किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जिले में माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थाओं में विशेष सात दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड और आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एनएसएस के जिला समन्वयक व जीआईसी बसुकेदार में तैनात प्रवक्ता जगदीश टम्टा ने बताया कि पीजी कालेज अगस्त्यमुनि, डिग्री कालेज जखोली, संस्कृत महाविद्यालय विद्यापीठ गुप्तकाशी के अलावा जीजीआईसी रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि, जीआईसी बसुकेदार, लमगौंडी, चिल्ड्रन एकेडमी अगस्त्यमुनि, जीआईसी मणिपुर, मणिगुह, चंद्रनगर, गणेश नगर, ऊखीमठ, दैड़ा, मनसूना, सिद्धसौड़, घंघासू बांगर, जाखाल, रामाश्रम व बुढ़ना में सात दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सभी शिविरों में नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड के तहत ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें