अगस्त्यमुनि।
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्पेशल कंपोनेंट प्लान में अनुसूचित जाति के अंडर-18 आयु वर्ग के बालकों के लिए सात दिवसीय विशेष वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। परीक्षण के आधार पर 24 बालकों का चयन शिविर के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण अवधि में सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी। विभाग ने ट्रायल में शामिल होने वाले बालकों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य किया है। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य का प्रमाणित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। संवाद