फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: मौसम हुआ खराब, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, छह यात्री थे सवार

Tue, 06 Oct 2026 04:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

बारिश के साथ धुंध के कारण हेलीकॉप्टर की अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच घनी धुंध छाने से मंगलवार को चारधाम यात्रा पर जा रहे हिमालय सर्विसेज के हेलीकॉप्टर की अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी से सेरसी हेलीपैड होते हुए केदारनाथ के लिए उड़ान पर था। मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने पर पायलट कर्नल विक्रम सिंह ने सुरक्षा को देखते हुए अगस्त्यमुनि में हेलीकॉप्टर उतार दिया।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर के मैदान में उतरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौसम खराब रहने के कारण हेलीकॉप्टर काफी देर तक मैदान में खड़ा रहा।

पायलट कर्नल विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के साथ धुंध के कारण उड़ान भरना सुरक्षित नहीं था। मौसम खुलने और दृश्यता बेहतर होने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और केदारनाथ के लिए रवाना हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें