फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमला देवी हत्याकांड में गांव का ही युवक धरा

Mon, 05 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के जयंती गांव में हुए विमला देवी हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। मामले में गांव के ही युवक को मयाली गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या की है। आरोपी को मंगलवार सुबह जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि जंयती गांव में विमला देवी की 26 अगस्त को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस पीएम मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। उनके मुताबिक तफ्तीश में पता चला कि करीब सात वर्ष पूर्व गांव के मुकेश थपलियाल पुत्र सीताराम के जयंती गांव की एक युवती से अवैध संबंध थे। युवती के गर्भवती होने पर गांव से दूर एक गुफा में प्रसव कराने के बाद नवजात को पैदा होते ही मार दिया गया। 10-12 दिन तक जंगल में रहने बाद मुकेश युवती को वहां छोड़कर फरार हो गया। एसपी ने बताया कि विमला देवी की बेटी को इस घटना की जानकारी होने पर उसने गांव में यह बात उजागर कर दी।

ग्राम पंचायत और राजस्व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपी के परिजनों ने युवती को स्वीकार कर लिखित सहमति दी। करीब एक पखवाड़े बाद आरोपी युवक ने  युवती (पत्नी) को गांव से बाहर बुलाया था। इसके बाद से युवती का आज तक पता नहीं चल सका है। युवक भी वर्ष 2009 में घर से भाग गया था, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में हुई बदनामी के लिए वह विमला देवी के परिवार को दोषी मनाने लगा।
विज्ञापन


उसने विमला देवी के परिवार को मारने की धमकी भी दी थी। इसी रंजिश में उसने 26 अगस्त की रात उसने विमला देवी के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लगा दी।

ऐसे हत्थे चढ़ा हत्या आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर 26 अगस्त की रात को उसकी लोकेशन जयंती गांव से लेकर तिलवाड़ा तक ट्रेस की गई। लोकेशन मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह कई साल से अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली में रह रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने एक वर्ष में चार मोबाइल और छह सिम बदले। कोई धंधा नहीं होने के बावजूद आरोपी अभी भी 40 हजार रुपये का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा है।

युवती के भाई ने दी तहरीर
गायब हुई युवती के भाई चंद्रमोहन ने आरोपी मुकेश के खिलाफ मयाली पुलिस चौकी में तहरीर दी है। उसका कहना है कि नौ वर्ष पूर्व वह आरोपी के डर के कारण दिल्ली चला गया था। गांव में हुई घटना के बाद वह अपने घर लौटा है।

जानलेवा हमले करने वाला गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। 12 मई की रात जयंती गांव निवासी ब्रह्मी दत्त थपलियाल की पुत्रवधू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला के आरोप में भी एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गांव के ही सुरेश पुत्र सीताराम थपलियाल को गिरफ्तार किया गया है।


मोबाइल सर्विलांस के तहत तिलवाड़ा से लेकर जयंती गांव तक घटना के रात आरोपी के मोबाइल की लोकेशन और अन्य मिले सुबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। वह पूर्व में भी कुछ आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपी युवक के भाई को भी कुछ माह पूर्व महिला पर धारदार हथियार से हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

-- पीएन मीणा, एसपी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें