राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली समेत ब्लॉक के दस से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला जखोली-देवल-ललूड़ी मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा हुआ है। मोटर मार्ग देवल, बमणगांव, ललूडी, कांडई, मयाली, कललेक आदि गांवों को जोड़ता है, लेकिन मुख्य बाजार से कॉलेज तक ही मार्ग पर डामर बिछा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर मार्ग की कटिंग भी मानकानुसार नहीं की गई है, जिस कारण दुर्घटना का डर बना रहता है। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, कनिष्ठ प्रमुख कवींद्र सिंधवाल, कमलेश उनियाल समेत अन्य लोगों का कहना है कि मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को भी अवगत कराया जा चुका है। संवाद