फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रमण पर पहुंचे सीएमओ को ग्रामीणों ने घेरा

Sat, 13 Feb 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को यहां भ्रमण पर पहुंचे सीएमओ डा. आरपी बडोनी को त्रियुगीनारायण में क्षेत्र के ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग यहां सिर्फ सीजनली स्वास्थ्य इकाई का संचालन करता है।  बीते वर्ष अक्तूबर से केंद्र पर ताले लगे हुए हैं।

इस समस्या के कारण त्रियुगीनारायण, तोषी, झोषी, किमाणा, मधोषी, चीटा आदि गांवों के ग्रामीणों को बुखार की दवा के लिए भी 40 किमी दूर गुप्तकाशी जाना पड़ रहा है। नवजात शिशुओं व गर्भवतियों का टीकाकरण भी नहीं हो पा रहा है।  विभाग को कई बार स्थायी स्वास्थ्य केंद्र खोलने और डाक्टर की तैनाती के लिए कहने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने सीएमओ से तत्काल त्रियुगीनारायण में स्वास्थ्य केंद्र खोलने और स्थायी चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन


सीएमओ की ओर से समस्या का स्पष्ट जवाब नहीं देने पर ग्रामीण विरोध में सड़क पर बैठ गए। लंबी वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। घेराव करने वालों में धर्मानंद पंचपुरी, सूर्य प्रसाद सेमवाल, शंकर प्रसाद तिवारी, सुदर्शन गैरोला, दीप नारायण शर्मा, राम चंद्र सेमवाल, ललित गैरोला, मदन मोहन सेमवाल, दलीप सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन




त्रियुगीनारायण में स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत नहीं है। यहां पर सीजनली इकाई का संचालन होता है। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव दें, जिसे विभागीय माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन की अनुमति मिलने पर आगे की कार्रवाई हो पाएगी। - डा. आरपी बडोनी, सीएमओ,  रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें