फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम का छापा, बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ऊर्जा निगम की देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने नगर के कई जगहों में ताबड़तोड़ छापामारी की। टीम ने अवैध रूप से चल रहे कई बिजली कनेक्शनों को काटकर तारों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के एसपी हरबंस सिंह और एसडीओ अंशुल मदान के नेतृत्व में टीम ने नगर की आवास विकास कॉलोनी, गूलरभोज रोड, सिनेमा रोड एवं सकैनिया रोड पर छापे मारे। टीम ने 18 से अधिक लोगों के कनेक्शनों को काटा और बिजली तारों को जब्त किया। एएसपी विजिलेंस हरबंस सिंह ने बताया कि करीब 19 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इस दौरान एसडीओ दीपक पाठक, उमा कांत चतुर्वेदी, जेई मेहताब अली, गिरीश चंद पाठक, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सामंत, एसआई ललित बिष्ट, लाइनमैन हरीश मेहता, लाल देव, बिरजू प्रसाद, राकेश डोगरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें