फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में बाहरी लोगों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देेश पर कोतवाली सहित सभी थानों व चौकियों में पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी की देखरेख में एसएसआई विजेंद्र कुमाईं व अन्य कार्मिकों को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जखोली, मयाली, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व सोनप्रयाग में भी पुलिस की ओर से सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बाहरी लोगों से स्वयं ही सत्यापन कराने की अपील की है। साथ ही भवन स्वामियों से भी पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें